Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Top 10 Best Place to visit Udaipur in Hindi

 Top 10 Best Place to visit Udaipur in Hindi | उदयपुर जिले में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह 

Jagdish Mandir in Udaipur | उदयपुर का जगदीश मंदिर

 जगदीश टेम्पल इस मंदिर का निर्माण 1651 उदयपुर  के महाराणा जगत सिंह ने करवाया था | जो पहले जगननाथ राय मंदिर के रूप में जाना जाता था | हिन्दू धरम भगवान विष्णु को समर्पित या मंदिर उदयपुर का सबसे बड़ा मंदिर है | जो सिटी पैलेस के परिसर में स्थित है | तीन मंजिल यह संरचना शानदार निकासीदार खंबो और चित्रित दीवारों से सुसज्जित है यहाँ पर गरुड एक शानदार छवि भी मौजूद है जो की भगवन विष्णु के द्वार की रक्षा करती है है इसके पास अन्य चार मंदिर स्थित है - भगवन सूर्य , गणेश , शिव और देवी शक्ति को समर्पित है | Top 10 Tourist Place in Udaipur

Jagdish Mandir

The City Palace in Udaipur | उदयपुर का सिटी पैलेस 

City Palace उदयपुर की सबसे खूबसूरत और सबसे लोकप्रिय जगह मानी जाती है यह राजस्थान में सबसे बड़ी जगह है | इस पैलेस का निर्माण महाराणा उड़ाई सिंह जी ने राजपूत कबीलो की राजधानी के रूप में करवाया था | यह पैलेस पिछला झील के किनारे पर स्थित है ,जिसके परिसर में कुल 11 महल शामिल है सिटी पैलेस एक पहाड़ी की छोटी पर बनवाया गया है जो पुरे शहर का पहाड़ी दृश्य प्रदान करता है | इस महल में कई द्वार मौजूद है लकिन बड़ा पल यानि The Grate Gate इस महल का मुख्य द्वार है | इस महल के  अंदर खूबसूरत पेंटिंग और शाही वस्तुए इस महल के आंतरिक सुंदरता को बढ़ावा देती है | 

The City Palace

Vintage Car Museum in Udaipur | उदयपुर का विंटेज कार संग्रहालय 

 महलो और झीलों के इलावा पर्यटक उदयपुर में विंटेज कार म्यूजियम को भी देख सकते है | इस म्यूजियम की खास बात यह है कि यह म्यूजियम महा राणा प्रताप के वंश द्वारा चलाया जाता है | इस जगह मौजूद सारी गाड़िया आज भी वर्किंग कंडीशन में मौजूद है | मेवाड़ राज घराने के इस collection में  4 एंटीक रोल्स रॉयस कारें, 1939, कैडिलैक, मर्सिडीज के दुर्लभ मॉडल और कई अन्य वाहन शामिल हैं (4 antique Rolls Royce cars, 1939, Cadillacs, rare models of Mercedes and many other vehicles.) । यह म्यूजियम सुबह 9 : 00 बजे से ले के रत के 9 : 00 बजे तक खुला रहता है | 

Vintage Car Museum

Bhagore ki Haveli in Udaipur | उदयपुर  का  बागोर की हवेली 

  बागोर की हवेली पिछोला झील के पास में ही स्थित है | जिसका निर्माण मेवाड़ के मंत्री आमेर चंद बड़वा ने करवाया था | बारीक़ नकासी और सुन्दर ताज का काम 18 वी शताब्दी के हवेली का मुख आकर्षण का केंद्र है | यहाँ संग्रहलय भी मौजूद है जो विभिन्न चित्रों और शाही वस्तुओं के माध्यम से  मेवाड़ की संस्कृति और और परम्परा को प्रदर्शित करता है | इन सभी चीज़ो में से एक है शीशे से बना हुआ मोर या मोर इस संग्राहलय का मुख आकर्षण का केंद्र है | 

Bhagore ki Haveli

Saheliyo ki  Badi in Udaipur | उदयपुर में सहेलियो की बाडी

 इस जगह का निर्माण 18 वी  शताब्दी में महा राजा संग्राम सिंह जी ने करवाया था | ऐसा मन जाता है की राजा ने इस जगह का निर्माण अपनी रानी के साथ ई हुए 50 दसियो के लिए करवाया था | फेतहसागर झील के किनारे स्थित यह जगह अपने खूबसूरत झरने और संगमरमर के काम के लिए काफी विख्यात है | यहाँ पर मौजूद फव्वरे इस उद्यान के आकर्षण का मुख्य आकर्षण है , यह इंग्लैंड से आयात किए गए थे | यहाँ पर एक छोटा सा संग्राहलय भी मौजूद है जहा पर शाही परिवारों की वस्तुओ को देख सकते है | इस उद्यान में गुलाब के  फूल  का बगीचा और कमल के तालाब को भी देख सकते है | 

Saheliyo ki Badi

Gulab Bagh in Udaipur | उदयपुर का  गुलाब बाग

 इस खूबसूरत जगह का निर्माण महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था और इसीलिए इस जगह को सज्जन निवास उद्यान के रूप में भी जाना जाता है | तकरीबन 5 Sq किमी में फैला यह उद्यान उदयपुर का सबसे बड़ा उद्यान है यहाँ पर मौजूद विक्टोरिया हॉल में प्राचीन कलाकृतिया और शाही वस्तुओं का संग्रह देखने को मिल जाऐगा | यहाँ पर मौजूद ZOO में मौजूद के जानवरो की प्रजातिया देखने को मिल जाऐगी | ZOO और उद्यान के इलावा आप यहाँ पर सरस्वती भवन पुस्तकालय को भी देख सकते है , इस भावन में मौजूद इस्तिहस और पुरातत्व से सम्बंधित बहुत सारे पुस्तके देखने को मिल जाऐगी |  

 ZOO 

 Sajjangarh  Palace in Udaipur | उदयपुर का सज्जनगढ़ पैलेस

 सज्जनगढ़ जिसे मोनसून पैलेस के रूप में भी जाना जाता है | उदयपुर की एक अद्भुत महलनुमा इमारत है इस महल का निर्माण सं 1884 में महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था जो पूरे तरीके से सफेद संगमरमर से बना हुआ है यह महल समुद्र ताल से तकरिब्बन 950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिसका इस्तेमाल बरसात के बादल को देखने के लिए किया जाता था | यहाँ पर खड़े रह के पिछोला झील और आस पास के ग्राह्मिण क्षेत्रो  को देखा जा सकता है | 

 Sajjangarh  Palace

Pichola Lake in Udaipur | उदयपुर में पिछोला झील

 पिछोला झील उदयपुर के पश्चिम में पिछोला गांव के निकट राणा लाख के काल में छीतरमल बंजारे ने करवाया था | यह झील पिने और सिंचाई की आवशकता को पूरा करने के लिए इस झील का निर्माण करवाया गया , जिसके  कारन इस झील का निर्माण हुआ था | महाराणा उदय सिंह को झील के परवेज ने अत्यधिक प्रभावित किया  उन्होने  इस झील के किनारे इस उदयपुर शहर का निर्माण करवाया था | यह झील 690 हैक्टर के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है | झील के बिच में चार द्वीप मौजूद है ,जहा पर lake Palace , Jag Mandir Palace , Mohan Mandir Palace को देख सकते है | 

Pichola Lake

Jag Mandir Palace in Udaipur | उदयपुर में जग मंदिर पैलेस

 जग मंदिर पिछोला झील के चार द्वीपों में से एक द्वीप प्रसिद्ध है जिसका निर्माण मेवाढ राज वंश के तीन राजपूत के राजाओ ने करवाया था इसका निर्माण महाराणा अमर सिंह ने शुरू करवाया था और महाराणा जगत सिंह ने पूर्ण करवाया था | इसी लिए इस मंदिर का जगत सिंह के नाम पर जग मंदिर रख दिया गया | इस मंदिर में हॉल , स्वागत क्षेत्र , अदालत ए ,और आवासीय स्थान भी मौजूद है | यहाँ पर फूलो उद्यान भी है इस उद्यान में आपको चमेली और गुलाब जैसी और भी फूलो की के प्रजातिया देखने मिल जाती | 

Jag Mandir Palace 


Fateh Sagar Jhil in Udaipur | उदयपुर का फतेह सागर झील 

  फ़तेह सागर झील एक सुंदर और नाशपाती के आकर की बनी उत्र्तीण झील है इस झील का निर्माण महाराणा फ़तेह सिंह ने करवाया था यह झील उदयपुर के चार प्रमुख झीलों में से एक है | और इस झील को उदयपुर का गौरव माना जाता है अपने नीले रंग के पानी और हरे भरे परवेज के कारण इस जगह को दूसरा कश्मीर भी कहा जाता है | इस झील के बिच में तीन द्वीप मौजूद है और साथ ही में राणा प्रताप पैलेस भी इस झील के किनारे पर स्थित है | 

Fateh Sagar Jhil